अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में एक गरिमामय कार्यक्रम का हुआ आयोजन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

जनपद फर्रुखाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला अधिकारियों, कार्मिकों तथा अन्य उत्कृष्ट महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक महिला जीवन में अनेक भूमिकाओं का निर्वहन करती है और समाज की प्रगति में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने जनपद की उन सभी महिलाओं की सराहना की, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे उम्र कोई भी हो, एक बेटी हमेशा अपने माता-पिता के लिए बेटी ही रहती है।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों का परचम फहरा रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अतिथियों को पुस्तकें भी भेंट कीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत 07 लाभार्थियों को एचपी कंपनी के लैपटॉप भी वितरित किए गए।

अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह द्वारा किया गया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *