अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने दुग्ध से अभिषेक कर जलाए दीप

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने दुग्ध से अभिषेक कर जलाए दीप

बाबा साहब की प्रतिमा को दुग्ध से अभिषेक कर किया माल्यार्पण।

कानपुर। वार्ड 65 नौबस्ता पश्चिम पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने पदाधिकारियों संग दामोदर नगर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दुग्ध एवं चरर्णामृत से अभिषेक किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओबीसी रमाकांत शर्मा पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि आज हमारा देश बड़े धूमधाम के साथ अंबेडकर जयंती मना रहा है और उनके महान विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। यह दिन केवल एक जयंती नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना का उत्सव है। सबल और सशक्त भारत के निर्माण में बाबा साहेब हम सबके प्रेरणापुंज हैं। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सचान ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर वो शख्स हैं जिन्होंने भारत को उसका संविधान दिया और कोई भी देश बिना संविधान नहीं चल सकता।

बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता और संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। उन्होंने न सिर्फ संविधान निर्माण में सबसे अहम रोल अदा किया बाबासाहेब ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम जीवनपर्यंत स्वयं एवं आने वाली युवा पीढ़ी को महापुरुषों एवं वीर योद्धाओं की वीर गाथा बताते हुए उनका सम्मान करें डॉ भीमराव अंबेडकर ने एक वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि भारत के बेहतर निर्माण और संविधान निर्माण के लिए कार्य किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक केके सचान अनिल पाल विकास वाजपेई विकास सविता राजीव गुप्ता विजय वर्मा ऋतिक शर्मा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *