पीएम-कुसुम योजना से बदली किसान दुर्गेश की किस्मत, सोलर पंप से बढ़ी आय और घटी लागत

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

पीएम-कुसुम योजना से बदली किसान दुर्गेश की किस्मत, सोलर पंप से बढ़ी आय और घटी लागत

एटा। जनपद एटा के विकासखंड मारहरा के ग्राम पिवारी निवासी किसान दुर्गेश कुमार पुत्र श्री किशन सिंह ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना का लाभ लेकर अपनी कृषि व्यवस्था को नई दिशा दी है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग एटा के माध्यम से दुर्गेश कुमार को 7.50 हॉर्स पावर का सोलर पंप 60 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया गया, जिसमें उन्हें ₹2,54,983 की अनुदान धनराशि प्राप्त हुई। इस सोलर पंप की सहायता से वे अब अपने लगभग 2 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में मटर, आलू एवं सरसों जैसी फसलों की सिंचाई सुगमता और बेहतर तरीके से कर रहे हैं।

दुर्गेश कुमार ने बताया कि पूर्व में वे डीजल पंप सेट से सिंचाई करते थे, जिससे लागत अधिक आती थी और समय पर सिंचाई भी चुनौतीपूर्ण रहती थी। लेकिन सोलर पंप स्थापित होने के बाद न केवल सिंचाई सुचारु रूप से हो रही है, बल्कि डीजल खर्च समाप्त होने से लागत में भारी कमी आई है, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि सोलर पंप पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ किसानों के लिए आर्थिक रूप से भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। अब उन्हें ईंधन की चिंता नहीं रहती और दिन के समय निर्बाध सिंचाई संभव हो पाती है।

किसान दुर्गेश कुमार ने इस योजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार तथा कृषि विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सोलर पंप के प्रयोग से मेरी खेती में बड़ा बदलाव आया है। यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।”

कृषि विभाग एटा के अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के मार्गदर्शन में कृषकों के लिए लाभार्थीपरक योजनाओं को धरातल पर उतारकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है, पीएम-कुसुम योजना के तहत जनपद के अधिक से अधिक किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके और कृषि लागत में कमी आए।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *