राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया, हजारों लोगों को पिलाया शीतल शरबत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिवस को मंगलवार को पूरे उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में कायमगंज नगर में कंपिल रोड स्थित नगर उपाध्यक्ष राजन गुप्ता एवं नगर कोषाध्यक्ष शशांक गुप्ता ‘राजुल’ के गोदाम पर भीषण गर्मी के बीच शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, वाहन चालकों एवं आमजन को रूहअफजा मिश्रित ठंडा शरबत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। तेज धूप और गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य को लोगों ने सराहा। पदाधिकारी सड़क पर खड़े होकर वाहनों को रोक-रोककर लोगों को शरबत पिलाते रहे। हजारों लोगों ने शीतल शरबत ग्रहण कर गर्मी और प्यास से राहत महसूस की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाकर संगठन ने जनसेवा का संदेश दिया है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शिव बालक शर्मा, विधानसभा महामंत्री महेंद्र कुमार राजपूत, विधानसभा उपाध्यक्ष रवि राठौर, वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी नरेश चंद्र गुप्ता, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधाकर दुबे, नगर उपाध्यक्ष राजुल गुप्ता, नगर महामंत्री अभिषेक माहेश्वरी, आशीष गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष शशांक गुप्ता, प्रवीण यादव, अनाज मंडी अध्यक्ष रजनेश यादव, अनिल शाक्य, पंकज अग्रवाल, युवा व्यापारी नेता गोविंद गुप्ता, मुकेश दुबे, अमरीश भाई सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने बताया कि नगर कमेटी द्वारा आयोजित यह सेवा कार्यक्रम संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *