मदर्स-डे: किरन पब्लिक स्कूल में उमड़ा ममता का सागर: बच्चों ने प्रस्तुतियों से जीता माँ का दिल |

2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

कायमगंज स्थित किरण पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर रविवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से माताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में गीत, नृत्य, कविता पाठ और नाटक प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए स्वयं बनाए गए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड और हस्तनिर्मित उपहार भी भेंट किए, जिसे देखकर उपस्थित माताएं भावुक हो उठीं।

विद्यालय में मौजूद माताओं ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और इस यादगार आयोजन के लिए विद्यालय परिवार का आभार जताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य के. चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में कहा कि “माँ हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं, जिनका स्थान सर्वोच्च है। हमें हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।” उन्होंने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य वीनस जकी, प्रबंधक कल्पना गंगवार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन आदित्य कुमार और तुबा अंसारी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन प्रिया शर्मा, शैजी अंसारी और अनम अंसारी ने किया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच हुआ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *