सीपी विद्या निकेतन में उमड़ा अभिभावकों का हुजूम, IAS अधिकारी ने छात्रों में भरा जोश |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सी.पी. विद्या निकेतन में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर शनिवार को भव्य पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की मौजूदगी रही, जहां स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर सार्थक संवाद हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश गंगवार, विशिष्ट अतिथि IAS अधिकारी सुबूर खान, विद्यालय की निदेशक मिथिलेश अग्रवाल और प्रधानाचार्य आर.के. बाजपेई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि दिनेश गंगवार ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार भी बेहद जरूरी हैं। उन्होंने अभिभावकों और स्कूल के बीच बेहतर तालमेल को समय की आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे विद्यालय के पूर्व छात्र और वर्तमान IAS अधिकारी सुबूर खान, जिन्होंने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि

“असफलता से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि उससे सीख लेकर लगातार आगे बढ़ना ही सफलता की असली कुंजी है।”

उनके प्रेरणादायक विचारों ने अभिभावकों और छात्रों में नया उत्साह भर दिया।

विद्यालय की निदेशक मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की शिक्षा केवल स्कूल की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने विद्यालय की नई योजनाओं और छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

वहीं उप-प्रधानाचार्य दीपक जेना ने अभिभावकों को स्कूल के नियम, नई शिक्षा प्रणाली, परीक्षा पैटर्न और अनुशासन व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आर.के. बाजपेई ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर भी विशेष ध्यान देना बेहद आवश्यक है।

इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि सी.पी. विद्या निकेतन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार नए प्रयास कर रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *