शकुंतला देवी कॉलेज में दिखी देशभक्ति की झलक, एनसीसी कैडेट्स ने मनाया ऑपरेशन सिंदूर का विजय पर्व |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

यूनिट 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल विजेंद्र शारदा के निर्देशन में शनिवार को शकुंतलम देवी बालिका इंटर कॉलेज कायमगंज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना के शौर्य, साहस और आतंकवाद के खिलाफ उनके मजबूत संकल्प को याद करते हुए श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट स्नेहा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि यह अभियान आतंकवादियों को कड़ा संदेश देने और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से चलाया गया था। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सेना का समर्पण हर नागरिक के लिए प्रेरणादायक है।

विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती मोनिका अग्रवाल ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली कैडेट्स को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रतीक है।

एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा ने कहा कि सिंदूर केवल सुहाग का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह भारतीय सेना की शक्ति, साहस और अदम्य हौसले का भी प्रतीक बन चुका है।

इस अवसर पर ममता सिंह, संतोष शर्मा, सायना खान, मनीष गौर, विकास श्रीवास्तव, लक्ष्मी गंगवार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *