मंडी अग्निकांड: व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, 32 लाख के नुकसान पर मांगा मुआवजा |

2 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

कृषि उत्पादन मंडी समिति कायमगंज में हाल ही में हुई भीषण आग की घटना के बाद पीड़ित व्यापारियों ने अब शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग तेज कर दी है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता व नगर अध्यक्ष अमित सेठ ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी कायमगंज के माध्यम से सौंपा है।

प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि 17 मई 2026 की रात करीब 10 बजे सब्जी मंडी में आग लगने से छह दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे व्यापारियों को करीब 32 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

व्यापार मंडल ने मांग की है कि आग से प्रभावित सभी व्यापारियों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही मंडी में सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर भी कई मांगें उठाई गई हैं।

व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में बनी पानी की टंकी को सुचारु रूप से चालू कराया जाए, सभी दुकानों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए, जली हुई दुकानों की टूटी-फूटी मरम्मत कराकर टीन शेड डलवाया जाए और मंडी परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि आग की इस घटना से प्रभावित व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और प्रशासन को तत्काल राहत प्रदान करनी चाहिए।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *