यूनियन बैंक के आउटरीच कार्यक्रम में 515 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण, जिलाधिकारी वाराणसी ने उद्यमियों से 2000 करोड़ के लक्ष्य को पूरा करने का किया आह्वान
300 से अधिक उद्यमियों को मिला ऋण स्वीकृति पत्र,एमएसएमई को सस्ती कार्यशील पूंजी का लाभ
(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जनपद का अग्रणी बैंक द्वारा रुद्राक्ष कन्वेंसन सेंटर सिगरा में आउटरिच कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सत्येंद्र कुमार (आईएएस) जिलाधिकारी वाराणसी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे | कार्यक्रम में अनुपम देवा राष्ट्रीय सचिव इंडियन इंडस्ट्रीज़ असोशिएशन,विभिन्न बैंको के अंचल प्रमुख एवं क्षेत्रीय प्रमुख,सुश्री निधि कुमार संयोजक एसएलबीसी लखनऊ सोनिका राणा नाबार्ड,राजेश चौधरी सहायक निदेशक एमएसएमई भारत सरकार वित्त मंत्रालय जन समर्थ एनसीजीटीसी एवं पांच सौ से भी अधिक उधमियों द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की गयी |
टी कामेश्वर राव अंचल प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया की जनपद में 515 करोड़ का ऋण विभिन्न बैंकों द्वारा वितरित है | मार्च 2026 की तिमाही के अधिकतम कार्यशील पूंजी का बीस प्रतिशत ऋण सस्ते ब्याज दर पर, बिना किसी प्रभार के पांच वर्षों के लिए एमएसएमई उधमियों को उपलब्ध कराया जा रहा है योजना अंतर्गत अधिकतम प्रति उधमी सौ करोड़ रूपये तक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है |
जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा 515 करोड़ रूपये का चेक उधमियों को सौपा गया एवं इस कार्यक्रम में 300 से भी अधिक ग्राहकों को स्वीकृती पत्र एवं चेक वितरित किए गए | जिलाधिकारी द्वारा इस योजना में 2000 करोड़ रूपये से भी अधिक का ऋण वितरण हेतु आह्वान किया | जिलाधिकारी द्वारा उधमियों को सलाह दी कि वे अभिनव प्रयोग के साथ व्यवसाय को बढ़ाये | उन्होने अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम को एक सराहनीय प्रयास बताया |
अनुपम देवा द्वारा उधमियों को सलाह दी कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाए एवं अग्रणी बैंकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों कि सराहना की | सुश्री निधि कुमार द्वारा बताया गया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में अधिक से अधिक प्रचार करना एवं आम जन को जागरूक करना है | जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा यह पहल एक सकारात्मक कदम है | एनसीजीटीसी के दर्शन द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई एवं जनसमर्थ टीम द्वारा भी प्रति भागिता |
यूनियन बैंक क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह आयोजन वेस्ट एशिया संकट के कारण उद्योग क्षेत्र में उत्पन्न हुए कार्यशेल पूंजी के संकट से उधमियों को बाहर लाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम लायी गयी है अग्रणी जिला प्रबन्धक अविनाश अग्रवाल ने जनपद के बैंकों कि प्रगति पर प्रकाश डाला एवं धन्यवाद ज्ञापन नीरज ओझा द्वारा किया गया | कार्यक्रम में दीपक सिंह महाप्रन्धक पीएनबी,भारत भूषण बैंक ऑफ बड़ौदा, संजीव कुमार उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक लंका,रमेश केनरा बैंक एवं अन्य बैंको के कार्यपालक आदि उपस्थित रहे ||
