अस्पताल की लापरवाही ने ली महिला की जान, परिजनों का गम्भीरआरोप: इलाज़ में कोताही |

2 Min Read

फर्रुखाबाद:

कादरी गेट थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान 25 वर्षीय महिला की मौत हो जाने में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और। चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाएं है। जानकारी के अनुसार, कम्पिल थाना क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर निवासी अनुज कुमार की पत्नी रेनू की रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के मसेनी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल द्वारा आपरेशन से पहले से ही 30 हजार रुपये जमा करा लिए गए। बताया गया कि देर रात आपरेशन शुरू कर दिया। इसी दौरान अस्पताल स्टाक ने परिजनों को बताया कि महिला में खून की कमी है और ब्लड की आवश्यकता है इस पर परिजन ब्लड बैंक की ओर चले गए‌। आरोप है कि उनके अनुपस्थिति रहने के दौरान ही आपरेशन कर दिया और महिला की हालत गंभीर होने पर नर्सिंग होम में जिम्मेदारी लेने के बजाय महिला को तुरंत कहीं और ले जाने की सलाह देकर बाहर कर दिया। जब परिजन उसे दूसरी जगह ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस एबूलैस से वापस लेकर नर्सिंग होम पहुंचे और और वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ के बीच कहासुनी भी हुई। सूचना पर रात 1:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतका रेनु की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उनके पति अनुज कुमार गैस एजेंसी पर हाकर का काम करते है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों की तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *