हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, शोभायात्रा में गूंजा हनुमान चालीसा, जगह जगह हुआ भंडारा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज

​कायमगंज में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नगर के हनुमान मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर और कोतवालेश्वर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, वहीं विश्व हिन्दू परिषद द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही।

​सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में आयोजित अखंड पाठ और पांच कुंडीय यज्ञ के विसर्जन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में आस-पास के जनपदों से पधारे साधु-संतों का विधि-विधान से पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा खोल दिया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ विकास शर्मा, पवन गुप्ता, दीपक राज अरोड़ा, सुधाकर दुबे, सुधीर गुप्ता, रमाकांत शुक्ला, मुकेश दुबे, नरेंद्र गुप्ता आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

​इसी क्रम में कोतवाली के बाहर स्थित कोतवालेश्वर हनुमान मंदिर पर भी भक्ति भाव के साथ भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में जितेंद्र रस्तोगी और संगम शाक्य का विशेष सहयोग रहा।

​गौरक्षा परिषद एवं विश्व हिन्दू परिषद के सह जिला प्रमुख प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

यात्रा गमा देवी मंदिर से शुरू होकर गल्ला मंडी चौराहा, मुख्य चौराहा, श्यामा गेट, बजरिया, तहसील रोड, पुल ग़ालिब, पटवन गली, भूसा चौराहा, लोकमन और गंगा दरवाजा होते हुए शिवाला मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

​यात्रा में सजाई गई राम दरबार, हनुमान जी, शंकर जी और भारत माता की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। काली का अखाड़ा भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ कलाकारों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किए।

शोभायात्रा के दौरान शिव मंगल कौशल, अनूप चौबे, प्रेमबाबू राजपूत, रिंकू कौशल, शानू, सनी, श्याम कौशल, रवि गुप्ता, सुमित समेत भारी संख्या में रामभक्त और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *