गणपति बप्पा की महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, 56 भोग से सजे गजानन—जयकारों से गूंज उठा रेलवे रोड |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

Ad image

रेलवे रोड स्थित मेरठ कोल्ड के पास गणेश समिति द्वारा स्थापित श्री गणेश भगवान के पंडाल में सोमवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। धार्मिक वातावरण के बीच श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों को भी भगवान गणेश की आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

महाआरती के दौरान श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर गणेश समिति की ओर से बबलू राठौर ने ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी को पट्टिका पहनाकर एवं सम्मानित कर स्वागत किया। इसके साथ ही ट्रस्ट के अन्य सदस्यों का भी समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश को श्रद्धापूर्वक 56 भोग अर्पित किया गया। महाआरती के समय बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे श्रद्धालु पंडाल में मौजूद रहे। जैसे ही आरती शुरू हुई, श्रद्धालुओं ने एक स्वर में गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। घंटियों और भक्ति गीतों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आरती संपन्न होने के बाद भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। महाआरती के कारण देर शाम तक पंडाल के आसपास भक्तों की भीड़ बनी रही।

इस अवसर पर श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, प्रबंधक संगम शाक्य, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल जी, अंकित राठौर, बबलू राठौर, राजीव राठौर, विकास, आदित्य, कुलदीप गंगवार, ओम भाई, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कल निकलेगी गणपति विसर्जन यात्रा

गणेश समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9 बजे भगवान श्री गणेश की विदाई एवं विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जो भी भक्त गणपति विसर्जन यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बनना चाहते हैं, वे निर्धारित समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *