फर्रुखाबाद न्यूज़:- बंदरों के हमले से छत से गिरी छात्रा की मौत: मचा कोहराम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद:

Ad image

बंदरों के हमले से मौत होने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बंदरों से घबराई छात्रा पलक चौहान की छत से गिरने से मौत हो गई। पलक थाना कादरी गेट के मोहल्ला नरकसा निवासी सुनील कुमार की 16 वर्षीय पुत्री थी। वह कक्षा 9 में पढ़ती थी। छात्रा पलक आज दोपहर बाद स्कूल से घर पहुंची। वह कपड़े बदलने के लिए पहली मंजिल के कमरे में गई। वहां बैठे बंदरों के झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागी पलक हड़बड़ी में नीचे जा गिरी, जिससे परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन तुरंत ही घायल पलक को लोहिया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर रिशु अग्निहोत्री ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले गए। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बंदरों के हमले से बचने के लिए लोगों ने घरों में लोहे के तार और कंटीले तार लगवाने शुरू कर दिए हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *