जेल में बंद दो युवकों को लेकर पहुंची ATS अमरोहा मे पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ा मामला

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

जेल में बंद दो युवकों को लेकर पहुंची ATS अमरोहा मे पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ा मामला

Ad image

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

लखनऊ एटीएस की टीम अमरोहा के धनौरा सर्किल के गजरौला पहुंची। टीम अपने साथ जेल में बंद दो युवकों रवि और शोएब को लेकर आई थी। ये दोनों पाकिस्तान हैंडलर शहजाद भट्टी के गुर्गे दनियाल अशरफ से जुड़े हैं। एटीएस ने कई घंटों तक छानबीन की और देर शाम वापस लौट गई।

एटीएस के आने को लेकर शहर में रात तक तरह-तरह की बातें होती रहीं। स्थानीय पुलिस को भी यह जानकारी नहीं मिल पाई कि एटीएस किस मामले में आई थी।

एटीएस ने गजरौला निवासी रवि और शोएब को अपने साथ लिया। उनकी निशानदेही पर लक्ष्मी नगर, मोहरका पट्टी और पपसरा खादर में छानबीन की। टीम ने दोनों के अशरफ से कनेक्शन से जुड़ी जानकारी जुटाई और कुछ नक्शे भी तैयार किए हैं। हालांकि, एटीएस के हाथ क्या लगा, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, 5 मई की रात एटीएस ने बाराबंकी के बदोसराय क्षेत्र के किंतूर गांव में छापा मारकर दनियाल अशरफ को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए एटीएस ने उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई।

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान गजरौला निवासी रवि औरत शोएब के दनियाल अशरफ के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई। एटीएस ने दोनों की गतिविधियों और पुराने मामलों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस ने एक मामले में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसके बाद लखनऊ एटीएस ने दोनों को अपने केस में शामिल कर रिमांड पर लिया और पूछताछ शुरू कर दी। इसी पूछताछ के आधार पर सोमवार को टीम दोनों को लेकर गजरौला पहुंची थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ एटीएस की तीन टीमें गजरौला पहुंचीं।

15 सदस्यीय टीम की कमान एटीएस सीओ प्रीति त्रिपाठी ने संभाली। एक टीम ने लक्ष्मी नगर में छानबीन की, जबकि दो अन्य टीमों ने मोहरका पट्टी और पपसरा खादर में पहुंचकर जांच की। पहले भी एटीएस आतंकी गतिविधियों को लेकर अमरोहा में कई बार छापेमारी कर चुकी है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *