फर्रुखाबाद न्यूज़:- एस. एन. साध ट्रस्ट द्वारा डॉ. रजनी सरीन की स्मृति में विशाल निशुल्क दिव्यांग शिविर का शुभारंभ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

एस. एन. साध ट्रस्ट के सौजन्य से डॉ. रजनी सरीन की पावन स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग शिविर का भव्य शुभारंभ आज, 22 सितंबर 2026 को सुबह 9:00 बजे हुआ। शिविर का विधिवत उद्घाटन मातृ शक्ति के रूप में प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध की धर्मपत्नी श्रीमती मधु साध द्वारा किया गया। श्रीमती मधु साध विगत कई वर्षों से राकेश साध की अर्धांगिनी के रूप में समाज सेवा के इन पुनीत कार्यों में अपना अमूल्य योगदान देती आ रही हैं।

शिविर के पहले दिन ही सुबह 9 बजे से पूर्व ही दिव्यांग बंधुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। फर्रुखाबाद की प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस नेक कार्य में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। मीडिया द्वारा शिविर की खबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने से जरूरतमंद दिव्यांग जनों तक समय पर सूचना पहुँच सकी, जो स्वयं में एक निस्वार्थ सेवा कार्य है।

कान के मरीजों को निशुल्क मशीन व दवाएं विगत शिविरों की भांति इस बार भी कान की समस्या से ग्रसित मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई। ENT स्पेशलिस्ट डॉ. अनु जी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें कान की मशीनें एवं आवश्यक दवाएं परामर्शित कीं, जो ट्रस्ट द्वारा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जयपुर की विशेष टीम का सराहनीय योगदान शिविर में जयपुर से आई विशेषज्ञों की विशेष टीम द्वारा दी जा रही सेवाओं की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।

पहले दिन 190 पंजीकरण एवं बांटे गए उपकरण शिविर के प्रथम दिवस कुल 190 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को निम्नलिखित सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए:

  1. कान की मशीन: 65
  2. छड़ी: 35
  3. वैशाखी: 30
  4. जूते: 30
  5. कृत्रिम पैर: 25
  6. कैलिपर: 22
  7. ट्राई साइकिल: 16
  8. वॉकर: 15
  9. व्हीलचेयर: 12
  10. कृत्रिम हाथ: 08

शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में राकेश साध, चमकेश साध, प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध, गुंजा जैन एवं रोहित गर्ग ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा उदय पाल, सुजीत वर्मा, विजय, नितिन, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध, शेखर साध तथा जयपुर से आई पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *