कमालगंज में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, डीएम-एसपी ने की पूजा-अर्चना—सुख-समृद्धि की मांगी दुआ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

कमालगंज/फर्रुखाबाद |

Ad image

कस्बे में चल रहे भव्य श्री गणेश महोत्सव में मंगलवार को आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गणपति उत्सव में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। अधिकारियों के कार्यक्रम में पहुंचते ही आयोजन समिति और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

डीएम और एसपी ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती में सहभागिता की। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आयोजन स्थल पर गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

अधिकारियों ने भगवान श्री गणेश से जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द एवं कल्याण की मंगल कामना की। महोत्सव में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

गणेश महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। डीएम और एसपी की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने अधिकारियों का स्वागत किया और महोत्सव में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *