बीमारी से तंग आकर पांच बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की कार्यवाही |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ी खजुरिया (कुआं खेड़ा चौकी) में बीमारी से तंग आकर पांच बच्चों की मां ने फंदा लगाकर जान दे दी मृतक महिला की पहचान प्रमोद शाक्य की 35 वर्षीय पत्नी चांदनी के रूप में हुई। घटना लगभग 8 बजे जब घर के बाकी सदस्य व्यस्त थे, चांदनी ने घर की ऊपरी मंजिल पर अपनी साड़ी के पल्लू से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

​बहन ने की बचाने की आखिरी कोशिश, पर चांदनी पर सवार था जुनून

​जिस समय चांदनी फांसी लगा रही थी, उसकी छोटी बहन नीलम (कक्षा 9 की छात्रा) वहीं मौजूद थी। नीलम ने अपनी बहन को रोकने और फंदे से उतारने का भरसक प्रयास किया। चांदनी को बचाने की कोशिश कर रही छोटी बहन के हाथ पर दांतों से जोर से काट लिया और अंततः मौत को गले लगा लिया। नीलम की आंखों के सामने उसकी बड़ी बहन ने दम तोड़ दिया।

पांच मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया

​मृतका चांदनी अपने पीछे पांच छोटी और मासूम बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गई है। इनमें सबसे बड़ी हर्षिता (6 वर्ष), फिर गुनगुन (5 वर्ष), जुड़वां बेटियां राव्या व अंशा और सबसे छोटा बेटा ऋषि शामिल हैं। इन मासूमों को अब तक यह भी नहीं पता कि उनकी मां अब कभी लौटकर नहीं आएगी। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

​पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही कुआं खेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष (ग्राम जेयूडी, उसावा) को सूचित कर दिया गया है। मायके वालों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी बचाने आई बहन को भी दांतों से काटा पुलिस जांच में जुटी |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *