फर्रुखाबाद।
शहर के मोहल्ला बजरिया हरलाल स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर एवं बजरिया सालिग्राम के श्री बालकृष्ण ट्रस्ट मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व अत्यंत धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया गया।
श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया। इस भव्य आयोजन की व्यवस्था संभालने में रवि गुप्ता, अजय गुप्ता (लल्ला दादा), सौरभ गुप्ता (छोटे भाई), संजीव कुमार वर्मा, शानू भारद्वाज, दीपक भारद्वाज, विवेक प्रधान (मिक्की), शुभम सक्सेना, मोनू सक्सेना, विशाल सक्सेना, प्रीतम गुप्ता, हिमांशु कुशवाहा, सुंदरम भारद्वाज, रामू कुशवाहा और श्यामू कुशवाहा सहित कई भक्तगण तत्पर रहे।
दूसरी ओर, बजरिया सालिग्राम स्थित श्री बालकृष्ण ट्रस्ट मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। यहाँ विधि-विधान से पूजा के उपरांत लड्डू गोपाल का भोग लगाया गया। इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाकर भगवान श्रीकृष्ण की छठी की खुशियाँ मनाईं। इस अवसर पर व्यवस्था प्रबंधन में राजीव गुप्ता, सुशील गुप्ता, नितिन गुप्ता, नानू और विवेक आदि का विशेष योगदान रहा।

