फर्रुखाबाद न्यूज़:- पेड़ की भारी डाल गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा युवक; बरझाला में हड़कंप |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

Ad image

बरझाला गांव के सामने बुधवार दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े शिरीष के पेड़ की एक भारी डाल अचानक भरभराकर टूट गई और वहां से बाइक से गुजर रहे युवक के ऊपर जा गिरी। डाल के अचानक गिरने से बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई, जबकि गनीमत रही कि युवक की जान बाल-बाल बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरझाला गांव के सामने सड़क किनारे शिरीष का पेड़ खड़ा था। बुधवार दोपहर बाद अचानक उसकी एक बड़ी डाल टूटकर सड़क की ओर आ गिरी। इसी दौरान वहां से बाइक लेकर गुजर रहे दौलत राम पुत्र रामदास निवासी दनियांपुर हीरामन, थाना नवाबगंज इसकी चपेट में आ गए। डाल बाइक के ऊपर गिरने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दौलत राम भी घायल हो गए।

हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग तत्काल घायल की मदद के लिए दौड़े। सड़क पर पेड़ की भारी टहनी गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद टहनी को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारु कराया जा सका। बताया गया कि करीब आधे घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

दौलत राम ने बताया कि वह अपने गांव से बाइक द्वारा कायमगंज स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। बरझाला गांव के सामने पहुंचते ही अचानक पेड़ की डाल टूटकर उनकी बाइक पर आ गिरी। उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और बाइक सड़क पर जा गिरी। हादसे में उन्हें चोटें आईं, लेकिन संयोग से बड़ी अनहोनी टल गई।

अचानक पेड़ की डाल टूटकर गिरने की घटना ने सड़क किनारे खड़े पेड़ों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े पुराने और कमजोर पेड़ों की समय-समय पर जांच कराकर सूखी व कमजोर डालों को हटाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह का हादसा किसी बड़ी जनहानि का कारण न बने।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *