फर्रुखाबाद न्यूज़:- RML अस्पताल, फर्रुखाबाद में 10 मरीजों के हुए सफल व मुफ़्त ऑपरेशन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

“सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है” के संकल्प के साथ डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय में मंगलवार, दिनांक 11.08.2026 को शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा एक ही दिन में 10 जटिल मेजर ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए।

अस्पताल प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी के नेतृत्व वाली पूरी सर्जिकल टीम के अथक परिश्रम से सभी मरीजों को ऑपरेशन, दवाएं, जांच एवं सर्जिकल सामग्री सहित संपूर्ण उपचार पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।

इस सेवा शिविर की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि इन 10 मरीजों में 2 ऐसे अति-गंभीर मरीज शामिल थे, जिन्हें पूर्व में बड़े मेडिकल कॉलेजों द्वारा उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर कर दिया गया था। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होने के कारण उपचार का खर्च वहन करने में असमर्थ इन मरीजों के लिए जिला चिकित्सालय में उपलब्ध निःशुल्क सर्जिकल सुविधा जीवनदायिनी सिद्ध हुई।

आज संपन्न हुई प्रमुख शल्य-क्रियाएं:

1. Pantaloon Hernia (द्विपार्श्वीय हर्निया)

2. Inguinal Hernia Grade-II (कमर का हर्निया)

3. Symptomatic Gallstone Disease (पित्त की थैली में पथरी)

4. Acute Appendicitis (तीव्र अपेंडिसाइटिस)

5. Procidentia with Cystocele & Rectocele (गर्भाशय का पूर्ण बाहर आना) – 2

6. Uterine Prolapse (गर्भाशय का नीचे खिसकना)

7. Complex Fistula-in-Ano (गुदा की जटिल फिस्टुला)

8. Piles with Fissure (बवासीर एवं गुदा में दरार)

9. विभिन्न जटिल सिस्ट/गांठों की सर्जरी

सर्जिकल टीम के अनुसार सभी मरीज ऑपरेशन के बाद पूर्णतः स्थिर, सुरक्षित हैं और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

मानसिक संबल के साथ-साथ आध्यात्मिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से ऑपरेशन उपरांत सभी मरीजों एवं तीमारदारों में निःशुल्क “श्रीरामचरितमानस” की प्रतियां भी वितरित की गईं।

मेजर डॉ. रोहित तिवारी ने कहा, “हमारा दृढ़ संकल्प है कि आर्थिक अभाव किसी भी गरीब या असहाय मरीज के बेहतर उपचार में बाधा न बने। जिला चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही हमारी प्राथमिकता है।”

इस सफल आयोजन में सर्जिकल, एनेस्थीसिया, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *