फर्रुखाबाद |
जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी के कड़े रुख के बाद सिवारा चौकी प्रभारी धीरज कुमार को पद से हटाते हुए थाना कंपिल से संबद्ध कर दिया गया है।
वहीं, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद राठौर को सिवारा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अन्य प्रमुख तबादले:
- उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार (पुलिस लाइन से) → थाना कंपिल
- उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह (पुलिस लाइन से) → कोतवाली मोहम्मदाबाद
- उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी (पुलिस लाइन से) → कोतवाली मोहम्मदाबाद
- उप निरीक्षक हरीश कुमार (थाना कंपिल से) → थाना नवाबगंज
एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप का माहौल है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
