फर्रुखाबाद न्यूज़:- पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप; घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, 5 बच्चों के पिता की मौत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

कादरीगेट थाना क्षेत्र की गंगानगर कॉलोनी में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। घर के दरवाजे पर बैठे 40 वर्षीय युवक आकाश उर्फ बटरा पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन आनन-फानन में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि आकाश का करीब एक महीने पहले पड़ोसियों से ई-रिक्शा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी और आकाश के सिर में चोट आई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। परिजनों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार सुबह एक बार फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर घर में घुसकर आकाश पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों की पिटाई से आकाश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

आकाश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी रूबी और तीन बेटों व दो बेटियों समेत पांच बच्चों को छोड़ गया है। पिता की मौत से बच्चों का भी बुरा हाल है। पत्नी और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी के अनुसार, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुराने विवाद के बाद हुई इस वारदात ने कॉलोनी में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दिए जाने की बात कही गई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *