फर्रुखाबाद न्यूज़:- मदरसे में मासूम छात्र के बाल नोचने का आरोप; मां ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/ फर्रुखाबाद |

कक्षा-1 के छात्र के साथ कथित मारपीट और बाल उखाड़ने का मामला, परिजनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के लालबाग स्थित मदरसे में मोहल्ला जटवारा में रहने वाले अफजाल के पुत्र अलीशान (कक्षा-1 का छात्र) के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। परिजनों का कहना है कि होमवर्क अधूरा होने पर मदरसे के शिक्षक ने बच्चे के बाल पकड़कर इतनी जोर से खींचे कि उसके सिर से कई जगह बाल उखड़ गए। घटना के बाद सहमा हुआ बच्चा रोते-बिलखते घर पहुंचा और पूरी आपबीती अपनी मां राहत बेगम को सुनाई।

पीड़ित परिवार के अनुसार अलीशान मदरसा इस्लामिया फैज़-ए-आम, लालबाग हमीरपुर खास में कक्षा-1 का छात्र है। आरोप है कि होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक ने उसे बुरी तरह डांटा और उसके बाल पकड़कर नोच डाले। बच्चे के सिर पर उखड़े हुए बाल देखकर मां राहत बेगम फूट-फूटकर रो पड़ीं। परिजनों का कहना है कि इतनी छोटी उम्र के बच्चे के साथ इस तरह की सजा देना न केवल अमानवीय है बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाल सकता है।

परिजनों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षा के मंदिर में बच्चों को भयमुक्त वातावरण मिलना चाहिए, लेकिन यदि अनुशासन के नाम पर बच्चों के साथ हिंसा की जाएगी तो अभिभावकों का भरोसा टूट जाएगा।

मां राहत बेगम ने जिला प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाए, पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मासूम के साथ ऐसी घटना न हो।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *