फर्रुखाबाद न्यूज़:- हिन्दू महासभा व जय भोलेबाबा कमेटी की बैठक संपन्न: कांवड़ यात्रा की तैयारियो को लेकर।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद |

हिंदू महासभा युवा मोर्चा व जय भोले बाबा कमेटी की बैठक 23 अगस्त को दुर्वासा ऋषि आश्रम से निकलेगी कावड़ यात्रा। हिंदू महासभा युवा मोर्चा एवं जय भोलेबाबा कमेटी द्वारा कावड़ यात्रा के आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कावड़ यात्रा 23 अगस्त, रविवार को दुर्वासा ऋषि आश्रम से सुबह 10:00बजे प्रारंभ होगी और पांडेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक किया जाएगा। विमलेश मिश्रा ने बताया कि कावड़ का शुल्क ₹251 रखा गया है वहीं असहाय लोगों के लिए शुल्क ₹ 1 ही रहेगा ताकि कोई भी श्रद्धालु यात्रा से वंचित न रहे। बैठक में बड़ी संख्या में युवा टीम के भाई और महिला टीम की महिलाएं सम्मिलित हुईं। उपस्थित प्रमुख लोग:महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा ठाकुर,नगर अध्यक्ष अंजली कश्यप,कल्पना,सीमा ठाकुर,विमलेश पाल,अंजली मिश्रा, मंजू शर्मा, लाली देवी, ममता देवी,राजरानी,पप्पी देवी, सीमा ठाकुर, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक सौरभ मिश्रा,दीपक शर्मा, अजय दुबे, संतोष त्रिवेदी, मोनू तिवारी, नीरज राजपूत, पंकज यादव, भैया लाल कश्यप, शिवम् तिवारी,नागेंद्र चौहान, मनोज मिश्रा, कृष्ण अवतार मिश्रा,व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, साहस इण्डिया ग्रुप से सुबोध शुक्ला,अमन अवस्थी, जय भोले कमेटी से प्रमोद दुबेदी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *