फर्रुखाबाद न्यूज़:- साध समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के आई कैम्प में मरीजों का मुफ्त इलाज:392 मरीजों ने कराया रजिस्ट्रेशन।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

साध समाज चेरिटेबल ट्रस्ट उद्घाटन के शुभ अवसर पर एक आई कैम्प का आयोजन किया गया | जिसमें डॉ मनीष और उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दी | 10 बजे से शुरू हुये कैम्प में मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा कैम्प में आने वाले मरीजों की संख्या इतनी अधिक होने के कारण व्यवस्था को संभालने के लिए साध समाज के दिल्ली से आए हुए अतिथियों ने भी स्वयं व्यवस्था को सुचारू रूप देने हेतु अपनी सेवाएं प्रदान की। साध समाज का इस चेरिटेबल क्लिनिक को खोलने का उद्देश्य एक मात्र गरीब और असहायों की ज़्यादा से ज्यादा मदद का है। आई कैम्प में 392 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें 52 लोगो को मोतियाबिंद के ऑप्रेशन के लिए चिन्हित किया गया जिनका आपरेशन निशुल्क डॉ प्रदीप कुमार टोपो के अस्पताल आवास विकास में किया जायेगा। बाकी मरीजों को आई ड्रॉप, दवाईया व चश्मा नि शुल्क दिये गए।आज साध चेरिटेबल क्लिनिक का उदघाटन एक उत्सव के रूप में मनाया गया और ऐसी आशा है कि भविष्य में ये एक प्रेरणादाई कार्य के रूप में जाना जायेगा।

आज के इस पावन अवसर पर दिल्ली, सूरत, मुम्बई व फर्रुखाबाद के सभी साध समाज के सदस्यों ने मौजूद रहकर अपनी सेवाएं दी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *