फर्रुखाबाद न्यूज़:- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात: कादरी गेट क्षेत्र में बाइक चोरों के हौसले बुलंद |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

थाना कादरी गेट क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार को आवास विकास चौराहे के पास माया हॉस्पिटल के निकट दिनदहाड़े एक युवक बाइक चोरी कर ले गया।चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

नरकसा निवासी विवेक कुमार पुत्र प्रमोद कुमार बुधवार को अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल से आवास विकास चौराहा स्थित माता हॉस्पिटल पहुंचे थे। उन्होंने करीब 12:15 बजे बाइक अस्पताल के आसपास खड़ी की और दवा लेने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।

विवेक कुमार ने घटना की सूचना थाना कादरी गेट पुलिस को दी। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक युवक बाइक चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। बाइक चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक घटनास्थल से थाना कादरी गेट की दूरी करीब 200 मीटर है। इसके अलावा आसपास यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। ऐसे में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि पिछले करीब छह माह से कादरी गेट से आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

आवास विकास तिराहा, लोहिया अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में भी बाइक चोरी की घटनाएं होने की बात कही जा रही है। कुछ मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई, लेकिन कई मामलों में चोरी हुई बाइक बरामद नहीं हो सकी है। इसी बीच पुलिस ने पूर्व में बाइक चोरी के मामले में कुछ आरोपितों को चोरी की बाइक के पुर्जों सहित गिरफ्तार किया था।

इसके बावजूद क्षेत्र में एक बार फिर बाइक चोरी की घटना सामने आने से पुलिस के सामने चुनौती बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर वाहन चेकिंग की जाती है, लेकिन बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और गश्त बढ़ाने की जरूरत है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *