फर्रुखाबाद न्यूज़:- जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने निहारिका पटेल को किया सम्मानित |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट के के वर्मा |

फर्रुखाबाद |

जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने यह सम्मान जिला परियोजना अधिकारी के रूप में कार्यरत निहारिका पटेल को सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ प्रशासनिक,सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने हेतु प्रदान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे युवा जब हमारे समाज में होते हैं तो हमारे समाज का विकास होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़कर सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहिए जिससे समाज का विकास हो सके। निहारिका पटेल के द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रमुख रूप से गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है।

वर्तमान समय में उनके द्वारा जनपद स्तर पर लगभग दो हजार युवाओं को जागरुक कर इस अभियान का हिस्सा बनाया गया है जिनके द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर सामाजिक क्षेत्र में अन्य लोगों को भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त समय-समय पर अन्य कार्यक्रम जैसे- स्वच्छता अभियान, घाट संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान आदि का आयोजन कराया जा रहा है। इसके साथ-साथ रक्तदान शिविर,महिला सशक्तिकरण आदि सहित विभिन्न कार्यों में अपनी पूर्ण रूप से भागीदारी दी जा रही है जिससे समाज को एक अच्छा संदेश पहुंच रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *