फर्रुखाबाद न्यूज़:- हर-हर बम-बम की गूंज से गूंजा शहर; 301 कांवड़ के साथ निकली कांवड़ यात्रा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद:

Ad image

सावन के पवित्र माह में रविवार को हिन्दू महासभा एवं जय भोले बाबा के संयुक्त तत्वावधान में पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम से रेलवे रोड श्री पाण्डेश्वर नाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति ने 251 कांवड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया था,लेकिन शिवभक्तों के उत्साह को देखते हुए मौके पर 50 अतिरिक्त कांवड़ों की व्यवस्था की गई। इसके बाद कुल 301 कांवड़ों का पूजन कर रवाना किया गया।

दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ब्रह्मचारी ईश्वर दास महाराज,शिव भक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम जी महाराज,जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,पंडित आचार्य सर्वेश शुक्ला तथा हिन्दू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत कांवड़ों का पूजन कराया। आयोजन समिति के अनुसार यह दूसरी बार है जब निर्धारित लक्ष्य से अधिक कांवड़ श्रद्धालुओं ने उठाई है। पुलिस व्यवस्था को लेकर कुछ देर बनी अव्यवस्था कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग में पुलिस बल की कमी के चलते कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस पर हिन्दू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने माइक के माध्यम से कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी तथा पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरिकेश से पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल के साथ नहीं चलने पर यात्रा रोकने की चेतावनी दी। इसके बाद पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरिकेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रा के साथ पर्याप्त पुलिस व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ब्रह्मचारी ईश्वरदास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को समझाकर शांत कराया,जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ी। कई मार्गों से होकर श्री पाण्डेश्वर नाथ मंदिर पहुंची कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से अमेठी कोहना,खानपुर,चांदपुर,कादरी गेट,लालगेट,चुमना बाजार,नेहरू रोड,चौक,रेलवे रोड होती हुई श्री पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में पहुंची। यहां कांवड़ियों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी से कई कांवड़ियों की तबीयत बिगड़ी। कुछ श्रद्धालु गर्मी के चलते बेहोश भी हो गए। स्थानीय लोगों और यात्रा के साथ चल रहे सदस्यों ने तत्काल उनकी मदद की और उपचार उपलब्ध कराया। इसके बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ यात्रा आगे बढ़ती रही। कांवड़ यात्रा में सौरभ मिश्रा,क्रांति पाठक,जुगनू मिश्रा,आशीष मिश्रा एडवोकेट,ननकी शुक्ला,पिकू वर्मा,विजय अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,अभिषेक बाजपेई,दीपक शर्मा,सचिन शर्मा,सुबोध सिंह,डा.राघवेंद्र अग्निहोत्री,शैलेन्द्र राठौर,बाबी दुबे,आदित्य दीक्षित,नारायण दत्त द्विवेदी,राजीव चतुर्वेदी,डा.प्रतीक्षा चतुर्वेदी,विशाल दुबे,अमन दुबे,शिवम दुबे,शिवम गुप्ता,डा.संजीव त्रिपाठी,दीपू सिंधी,दीपक शुक्ला,योगेश गुप्ता,शिबू बाजपेई,अजय दुबे,आकाश तिवारी,सनी दुबे,अतुल पाण्डेय,सोनू वर्मा आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *