फर्रुखाबाद |
थाना कादरी गेट क्षेत्र के मसैनी चौराहा निवासी राहुल पुत्र भूपेंद्र चौहान ससुराल से घर लौट रहे थे। याकूतगंज के नजदीक सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।ईएमटी राहुल उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर दीपक तिवारी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना भेज दी गई है और शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है।जानकारी के अनुसार राहुल की पत्नी का नाम मोहिनी है। उनकी शादी को करीब दो साल हुए थे और उनका एक बेटा है, जिसकी उम्र लगभग 3 से 4 महीने बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन और रिश्तेदार राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना लिखे जाने तक पंचनामा नहीं भरा गया था। राहुल की ससुराल थाना कमालगंज क्षेत्र के रजीपुर के नजदीक चंदनपुर में है। बताया गया कि वह घर में अकेले थे और उनकी दो बहनें हैं।

