146 KM लंबे हरिद्वार एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कवायद तेज, अमरोहा के 62 गांवों से होकर गुजरेगा

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

146 KM लंबे हरिद्वार एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कवायद तेज, अमरोहा के 62 गांवों से होकर गुजरेगा

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

1 हरिद्वार एक्सप्रेसवे निर्माण में तेजी, अमरोहा के 62 गांव शामिल।

2 गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू।

3 किसान बाजार भाव पर सर्किल रेट बढ़ाने की कर रहे मांग।

अमरोहा। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद हरिद्वार एक्सप्रेसवे के निर्माण की कवायद भी तेज हो गई है। मंगरौला से हरिद्वार तक 146.24 किमी लंबे हरिद्वार एक्सप्रेसवे में अमरोहा जनपद के 62 गांव शामिल हैं। लेखा विभाग के द्वारा भूमि का नक्शा स्कैन कर कार्यदायी संस्था यूपीडा को भेज दिया गया है।

गंगा एक्सप्रेसवे फेज टू के अंतर्गत हसनपुर तहसील क्षेत्र के मंगरौला और रुखालू गांव से गंगा एक्सप्रेसवे से हरिद्वार एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा। हसनपुर तहसील क्षेत्र में जिन गांवों की भूमि अधिग्रहण की जानी है उनके गाठा संख्या लेकर भूमि अधिग्रहण करने की तैयारी की जा रही है। अमरोहा जनपद के करीब 62 गांवों से होकर गुजरने वाले हरिद्वार एक्सप्रेसवे की लंबाई अमरोहा जनपद में करीब 40 किमी रहेगी।

अमरोहा के इन गांवों से गुजरेगा हरिद्वार एक्सप्रेसवे

अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार एक्सप्रेसवे हसनपुर तहसील के मंगरौला, पाइंदापुर मुस्तकम, पिपलौती खुर्द ऐतमाली, पिपलौती खुर्द मुस्तकम, रूखालू, शकरौली, गुलामपुर, भैंसरौली, करनखाल, बाइखेड़ा, लुहारी खादर, सोहरका, दीपपुर, अगरौला कला, मछरई, आगापुर उर्फ याकूबपुर, सैमला, बसेड़ा खुर्द, अब्दीपुर, कटाई, पूठी तथा धनौरा तहसील के गांव अटारी मुरीदपुर, मीरपुर बल्दाना, बस्तौरा माफी, जलालपुर कला, मूसापुर, सलेमपुर, यकबगड़ी, बस्तौरा रानी, शेखुपुर सुमाली, रायपुर सुमाली, देहरा घनश्याम, हैबतपुर गोसाई, बहरमपुर, अफजलपुर लूट, महमदी, हाशपुर भूड़, कोराला, होशंगपुर गुर्जर, कुआखेड़ा, भटौला शुमाली, पेली खंडसाल, रिछोटी, वंशगोपालपुर, डींगरा, जलीलपुर, पारा खालसा, फकराबाद, वलीपुर आदि शामिल हैं

बाजार भाव के सापेक्ष सर्किल रेट बढ़ाने की मांग

हरिद्वार एक्सप्रेसवे हसनपुर तहसील के करीब 21 गांवों से होकर गुजर रहा है। इनमें मंगरौला गांव ऐसा है जिसके किसानों से पहले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि खरीदी गई।

उसके बाद औद्योगिक ग्रीन गलियारा के लिए भूमि की खरीद का कार्य चल रहा है और अब कुछ किसानों की भूमि हरिद्वार एक्सप्रेसवे में भी जा रही है। क्षेत्र के गांवों के किसान हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण करने से पहले बाजार भाव के अनुसार सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे के बाद हरिद्वार एक्सप्रेसवे बनने से हसनपुर तहसील क्षेत्र का और अधिक विकास होगा। यहां के श्रद्धालुओं को हरिद्वार पावन गंगा धाम तक पहुंचना आसान हो जाएगा। औद्योगिक ग्रीन गलियारा बनने से हसनपुर के विकास को पंख लगेंगे।

हिमांशूउपाध्याय, एसडीएम हसनपुर।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *