सी.पी. विद्या निकेतन कायमगंज का फिर बजा डंका:- छात्र-छात्राओं ने बढाया जिले का मान ,परिणाम शत-प्रतिशत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

जनपद के कायमगंज स्थित सी.पी. विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ने इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 251 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। हाईस्कूल में 4 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 105 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं इंटरमीडिएट में 21 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 50 छात्रों ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए।

हाईस्कूल टॉपर्स में अंशिका ने किया शीर्ष स्थान हासिल

हाईस्कूल परीक्षा में अंशिका ने 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर सुधीर (92.33%) और तीसरे स्थान पर अंशु (92.00%) रहे। इसके अलावा सिमरन, अलीना, चेतन दीक्षित, आयुष प्रताप यादव, स्नेहा, साक्षी दीक्षित और अमन ने भी टॉप-10 में स्थान बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इंटरमीडिएट में वैभव यादव रहे अव्वल इंटरमीडिएट परीक्षा में वैभव यादव ने 85.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभांशु कुमार (84.60%) दूसरे और रुद्र प्रताप सिंह (84.20%) तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही आदर्श यादव, सौरभ गुप्ता, आर्यन, शिवानंद, मयंक सिंह, प्रशांत कुमार और सुजल द्विवेदी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल एवं निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए इस सफलता का श्रेय उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल में अंशिका ने 93.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद की मेधावी सूची में भी अपना स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

इस शानदार परिणाम ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *