कायमगंज के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गौरव गंगवार का निधन, नगरवासियों में शोक की लहर |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

नगर कायमगंज के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं एसएसजी हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. गौरव गंगवार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने इलाज के दौरान अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

डॉ. गौरव गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार के भतीजे थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और नगरवासियों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

डॉ. गौरव गंगवार अपने सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और सेवा भावना के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में रहकर हजारों मरीजों की सेवा की और समाज में अपनी अलग छवि बनाई। उनके असामयिक निधन से चिकित्सा जगत के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे। नगर के सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

परिवार में मातम का माहौल है और नगरवासियों ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *