एटा में अपराध समीक्षा गोष्ठी, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

एटा में अपराध समीक्षा गोष्ठी, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

गोष्ठी में एसएसपी ने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही कुख्यात अपराधियों के सत्यापन और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान चलाने को कहा गया। गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई तेज करने तथा लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने पर भी बल दिया गया।

महिला सुरक्षा के तहत ‘मिशन शक्ति’ और एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय रखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बाजारों में पैदल गश्त बढ़ाने, अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थों की नियमित निगरानी करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। साइबर अपराधों के नियंत्रण के लिए प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।

आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों से निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *