खेत तालाब योजना: वर्षा जल संचयन से बढ़ेगी आय, किसानों को मिल रहा 52,500 रुपये तक अनुदान

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

खेत तालाब योजना: वर्षा जल संचयन से बढ़ेगी आय, किसानों को मिल रहा 52,500 रुपये तक अनुदान

एटा । शासन की मंशानुसार जनपद के कृषकों की आय वृद्धि एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी खेत तालाब योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को अपने खेत पर वर्षा जल संचयन के लिए तालाब निर्माण पर आकर्षक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।

भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना अंतर्गत कृषक अपने खेत पर 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा एवं 3 मीटर गहरा तालाब खुदवा सकते हैं। तालाब निर्माण एवं पक्के कार्य पर कुल लागत ₹1,05,000 निर्धारित है, जिस पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत (अधिकतम ₹52,500) का अनुदान प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को स्प्रिंकलर या ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगवाना अनिवार्य है, जिस पर उद्यान विभाग द्वारा 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, किसान यदि पंपसेट क्रय करते हैं तो उन्हें अधिकतम ₹15,000 तक का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।

डॉ. सिंह ने बताया कि तालाब के माध्यम से किसान सिंचाई के साथ-साथ मत्स्य पालन एवं सिंघाड़ा की खेती कर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कृषकों को कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण एवं बुकिंग कराना अनिवार्य है। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि उनकी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो।

किसानों की सुविधा के लिए उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी हेतु कृषक कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी, नन्नूमल चौराहा, एटा अथवा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं।

जनपद के सभी कृषक भाइयों से अपील की गई है कि वे इस जनहितकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर जल संरक्षण के साथ अपनी आय में वृद्धि सुनिश्चित करें तथा सरकार की योजनाओं में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *