बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 Min Read

बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एटा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के तहत थाना अलीगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना अलीगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 17/2026 में बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त नीलेश पुत्र सुभाष सिंह, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम हरसिंहपुर, थाना अलीगंज, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना अलीगंज पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *