फर्रुखाबाद/
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की सच्चाई उस वक्त सामने आ गई जब मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अवनींद्र कुमार ने लोहिया अस्पताल (पुरुष एवं महिला) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं, जिस पर CMO का गुस्सा फूट पड़ा।
मरीजों को ठंडे पानी के लिए जूझना पड़ा भीषण गर्मी के बावजूद अस्पताल में मरीजों के लिए ठंडे पानी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं मिली।
महिला अस्पताल में तो हालात और खराब दिखे—वॉटर कूलर पूरी तरह बेकार मिला, जिससे मरीजों को गर्म पानी पीने को मजबूर होना पड़ा।
निर्माण कार्य की कछुआ चाल

अस्पताल परिसर में बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट का काम तय समय से 15 दिन पीछे चल रहा है।
CMO ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना समय पर काम पूरा किया जाए।
अधिकारियों की लगी क्लास
महिला अस्पताल के बाद पुरुष अस्पताल के निरीक्षण में भी हालात संतोषजनक नहीं मिले।
पोषण निवास केंद्र और इमरजेंसी वार्ड का जायजा लेते हुए CMO ने व्यवस्थाओं की खामियों पर CMS और संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
सख्त निर्देश, जल्द सुधार की उम्मीद CMO ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।
उन्होंने तत्काल वॉटर कूलर दुरुस्त कराने और सभी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
CMO के इस कड़े रुख के बाद अब अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है, और जल्द सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
