मैनपुरी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का बड़ा एक्शन, विद्यालयों के पास प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले 9 दुकानदार दण्डित

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

मैनपुरी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का बड़ा एक्शन, विद्यालयों के पास प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले 9 दुकानदार दण्डित

मैनपुरी 10 सितंबर (अजय किशोर) जनपद मैनपुरी में बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति और शिक्षण संस्थानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ए०एच०टी० पुलिस और सीएमओ कार्यालय के जिला सलाहकार अभय कुमार ने कोतवाली व बिछवा क्षेत्र में संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में नियमों का उल्लंघन कर तंबाकू, गुटखा और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले कुल 09 दुकानदारों को चिन्हित किया गया, जिनके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की सख्त कार्रवाई की गई।

इस संयुक्त अभियान के दौरान दुकानदारों को भविष्य में स्कूलों के आसपास ऐसी अवैध सामग्री न बेचने की कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही, मौके पर मौजूद आमजन को सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1098, 1930, 108 और 102 के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Ad image

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *