अमरोहा में भीम आर्मी ने इंस्टाग्राम टिप्पणी पर सौंपा ज्ञापन:अनुसूचित समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अमरोहा में भीम आर्मी ने इंस्टाग्राम टिप्पणी पर सौंपा ज्ञापन:अनुसूचित समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

जनरल फोर्स ब्यूरो/ अमरोहा

अमरोहा के हसनपुर में शुक्रवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अनुसूचित समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक तिराहे से कोतवाली तक पैदल मार्च निकाला और प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से भीम आर्मी ने बताया कि चंदनपुर खादर (थाना रहरा) निवासी यतेंद्र पुत्र राजाराम अपने इंस्टाग्राम पर रील्स देख रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात और एक नामजद व्यक्ति लाइव आए और उन्होंने अनुसूचित समाज के प्रति जातिवादी टिप्पणियां कीं।

आरोप है कि लाइव के दौरान इन युवकों ने बहुजन समाज के सम्मानित नेताओं और पूरे समाज को गाली देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अनुसूचित समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया।

कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च के दौरान “बाबा साहेब अमर रहे” और “भीमराव अंबेडकर जिंदाबाद” के नारे लगाए। हसनपुर कोतवाली पहुंचकर उन्होंने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने तत्काल जांच और गिरफ्तारी की मांग की।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर कुलदीप सम्राट (जिलाध्यक्ष समता मूलक संघ अमरोहा), राजू सागर, मोनू जाटव, आकाश सागर, विपिन सम्राट (जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन बी. आर. अम्बेडकर), उमेश कुमार, अजब सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष भीम आर्मी), मोनू सहवाजपुरिया, आकाश जाटव, मानवीर जाटव, सोनू जाटव, असपी गोतम जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *