हसनपुर में आवारा कुत्तों का हमला:अमरोहा में मंदबुद्धि किशोर गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

हसनपुर में आवारा कुत्तों का हमला:अमरोहा में मंदबुद्धि किशोर गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

हसनपुर क्षेत्र की अब्दुल्ला कॉलोनी में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक मंदबुद्धि किशोर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शब्बू के पुत्र हमजा अली (6 वर्ष) कॉलोनी के पास थे, तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने हमजा को चारों तरफ से घेरकर कई जगह काट लिया।

हमजा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर किशोर को बचाया। परिजन तुरंत घायल हमजा को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ रही है। इससे पहले भी इन कुत्तों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

ग्रामीणों ने बताया कि डर के कारण महिलाएं और बच्चे अकेले बाहर या जंगल की तरफ जाने से बच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए तुरंत अभियान चलाने की मांग की है।

मामले में एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।

इससे पहले भी आवारा कुत्तों के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें हमसरी (45 वर्ष), तसलीम (50 वर्ष), नूरबी (8 वर्ष), साहयबा (16 वर्ष), अलफेज (10 वर्ष) और हमजा अली (6 वर्ष) शामिल हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *