लायन्स क्लब वाराणसी सिटी के 37वें अधिष्ठापन समारोह में आशीष केशरी ने संभाली अध्यक्ष पद की कमान

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

लायन्स क्लब वाराणसी सिटी के 37वें अधिष्ठापन समारोह में आशीष केशरी ने संभाली अध्यक्ष पद की कमान

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी । लायन्स क्लब वाराणसी सिटी का 37वां अधिष्ठापन समारोह मडुआडीह स्थित होटल ब्लिस बनारस के सभागार में गरिमापूर्ण एवं भव्य वातावरण में आयोजित किया गया | समारोह में सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन आशीष केशरी ने विधिवत पदभार ग्रहण कर क्लब की कमान संभाली | कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ जबकि कुमारी त्रिशा गुप्ता ने ईश वंदना प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया | निवर्तमान अध्यक्ष लायन वी कृष्ण कुमार एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन आशीष केशरी ने अतिथियों का स्वागत किया | इस अवसर पर क्लब के चार्टर सदस्य लायन दीपक अग्रवाल,लायन वी कृष्ण कुमार एवं लायन आनंद नारायण कपूर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया | सचिव लायन शिवशंकर कपूर ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत की |

मुख्य अतिथि एवं मंडलाध्यक्ष लायन उदय चांदनी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना की | अधिष्ठापन अधिकारी लायन हरेंद्र नारायण सिंह (मंडल 321 बी1) ने अध्यक्ष आशीष केशरी, सचिव हर्ष टंडन,कोषाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता सहित पूरी नई कार्यकारिणी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई | उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़ ने नए सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई जबकि उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय लायन श्याम बाबू वर्मा ने नई टीम का उत्साहवर्धन किया |

पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष आशीष केशरी ने कहा कि उनकी टीम निवर्तमान अध्यक्ष लायन वी कृष्ण कुमार के सफल कार्यों को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय एवं मंडलीय कार्यक्रमों के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सेवा कार्यों को प्राथमिकता देगी तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता करेगी | समारोह के दौरान पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं क्लब संरक्षक लायन मुकुंद लाल टंडन ने क्लब को प्राप्त अंतरराष्ट्रीय एवं मल्टीपल स्तर के प्रमाण पत्र और पदक प्रदान कर सदस्यों को सम्मानित किया |

कार्यक्रम का संचालन लायन डॉ.राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं लायन एडवोकेट अनिल कुमार टंडन ने संयुक्त रूप से किया | आयोजन को सफल बनाने में संयोजक लायन रवि कुमार अरोड़ा एवं लायन मनीष कुमार सिंह की विशेष भूमिका रही ।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *