फर्रुखाबाद।
शासन स्तर पर जारी स्थानांतरण आदेशों के तहत अमृतपुर सर्किल की क्षेत्राधिकारी (सीओ) ऐश्वर्या उपाध्याय का तबादला जनपद गौतम बुद्ध नगर स्थित 49वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेना नायक पद पर कर दिया गया है। उनके स्थान पर जनपद सुल्तानपुर में निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात आलोक कुमार सिंह की फतेहगढ़ में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्ति की गई है।
सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय के कार्यकाल के दौरान अमृतपुर सर्किल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए गए। उनके स्थानांतरण के बाद अब आलोक कुमार सिंह जिले में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
