फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 60 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त करने के आदेश |

2 Min Read

फर्रुखाबाद/

जिले में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री आईडी अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने समीक्षा के दौरान खराब प्रगति पाए जाने पर 60 पंचायत सहायकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

बताया गया कि पिछले एक सप्ताह में इन 60 पंचायत सहायकों ने एक भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी नहीं बनाई, जिससे उनकी प्रगति पूरी तरह शून्य पाई गई। इस पर नाराज सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इन विभागों के कर्मचारी भी कार्रवाई की जद में

प्रशासन ने सिर्फ पंचायत सहायकों पर ही नहीं, बल्कि अन्य विभागों के कर्मचारियों पर भी सख्ती दिखाई है।

विकास एवं पंचायत राज विभाग के ग्राम विकास अधिकारी अतुल अग्निहोत्री और मोहित यादव, साथ ही पंचायत सचिव विवेक कुमार, मनीष साहू और नौशाद अहमद पर कार्रवाई के निर्देश।

राजस्व विभाग के लेखपाल अजीत द्विवेदी, अजय कुमार, सुबोध गुप्ता और अनुराधा यादव भी कार्रवाई की जद में आए।

मनरेगा विभाग के ग्राम रोजगार सेवक रेणुका, अर्जुन सिंह, सुरजन सिंह, विनोद कुमार, उमेश चंद्र और संजय कुमार पर भी गाज गिरी।

कृषि विभाग के कर्मचारी संदेश कुमार, संजीव कुमार (प्राविधिक सहायक) और विवेक कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

नोडल अधिकारियों से भी मांगा जवाब

फार्मर रजिस्ट्री अभियान की धीमी प्रगति को लेकर विकास खंड स्तर पर तैनात नोडल अधिकारियों से भी प्रशासन ने स्पष्टीकरण तलब किया है।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *