छात्रवृत्ति प्रथम चरण: फर्रुखाबाद में उत्साह के साथ वितरित हुए स्वीकृति पत्र |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

Ad image

फर्रुखाबाद |

जनपद में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) के अंतर्गत प्रथम चरण में प्रदेश के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रेषित की गई ।मुख्य कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में लखनऊ आयोजित किया गया था। जिसका सजीव प्रसारण पूरे प्रदेश में किया गया ।इस अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के समस्त संबंधित विद्यालयों में भी कार्यक्रम प्रसारित किया गया।

महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में जिलाध्यक्ष श्री फ़तेहचंद्र वर्मा , ज़िला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ,ज़िला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी ,ज़िला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पांडेय तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा सजीव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा छात्र छात्राओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *