फर्रुखाबाद न्यूज़:- बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, एक घायल – पुलिस ने दो को शांति भंग में भेजा जेल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद।

शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव उगरपुर में शाम के वक्त बच्चों के बीच हुआ मामूली सा विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में तब्दील हो गया। बच्चों की कहासुनी में बड़े कूद पड़े और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। इस मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम उगरपुर जहां शनिवार की शाम बच्चों बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद नौबत लाठी-डंडे चलने तक पहुंच गई। इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष के मोहनलाल को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

घटना की सूचना पर शमशाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से कृष्णानंद तथा दूसरे पक्ष से घायल मोहनलाल के पुत्र प्रांशु को हिरासत में ले लिया।

थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *