रिपोर्ट महेश वर्मा |
शमशाबाद, फर्रुखाबाद।
रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया, जहां विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में चिकित्सक अमित कुमार की उपस्थिति में मेले का आयोजन किया गया। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने बताया कि मेले में 49 मरीजों का पंजीकरण किया गया। सभी मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के अनुसार जीवन रक्षक दवाइयां प्रदान की गईं। 13 मरीजों की जांच लैब टेक्नीशियन अलका द्वारा की गई। एएनएम पूजा वर्मा ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स और परिवार नियोजन के तहत ‘हम दो हमारे दो’ के बारे में जानकारी दी। अधिकांश मरीज दाद, खाज, खुजली जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले।
इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसियापुर में फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ, जहां 38 मरीज आए। एलटी नेहा महरूस ने 8 शुगर, 4 बीपी, 4 टाइफाइड सहित मलेरिया और डेंगू की जांच की। वार्ड बॉय राजा ने सहयोग किया।
