काशी नटीनियादाई व्यापार मंडल का धूमधाम से मनाया गया 14वां स्थापना दिवस,800 से अधिक व्यापारियों ने की सहभागिता

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

काशी नटीनियादाई व्यापार मंडल का धूमधाम से मनाया गया 14वां स्थापना दिवस,800 से अधिक व्यापारियों ने की सहभागिता

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- काशी नटीनियादाई व्यापार मंडल द्वारा व्यापार मंडल का 14वां स्थापना दिवस एवं संगीतमय संध्या कार्यक्रम का आयोजन नवलपुर स्थित दी रॉयल ग्रीन गार्डन में धूमधाम से मनाया गया | कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं गणेश वंदना से की गई | गणेश वंदना की प्रस्तुति नृत्यांगना पलक ने की अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर किया गया | संगीतमय संध्या प्रियंका पांडेय एवं साथियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक सुशील सिंह सैयद राजा चंदौली ने कहा कि व्यापारियों का देश की प्रगति में महत्वपूर्ण स्थान है |

व्यापारी उद्यमी समाज अपने पूंजी लगाकर न सिर्फ व्यापार करता है बल्कि रोजगार के अवसर प्रदान करता है | विशिष्ट अतिथि के रूप में मीना चौबे पूर्व मंत्री ने कहा कि व्यापारी समाज देश का आर्थिक सैनिक बताया जो देश के लिए अपना सर्वस्व लगा देता है | विशिष्ट अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष बनारस बार बिनित सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास में व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है व्यापारी समाज देश के भामाशाह है |

संस्थापक राजेश श्रीवास्तव ने व्यापार मंडल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यापारी समाज को एकजुट रहना चाहिए व्यापारिक आयोग के गठन के लिए संयुक्त प्रयास करना चाहिए | अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के मान सम्मान की लड़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है | गरीब बिटिया की शादी में सहयोग,नेकी की दीवार,हेल्थ कैंप,ब्लड डोनेशन कैंप इसके उदाहरण है |

कार्यक्रम के दौरान व्यापारिक क्षेत्र के पांच व्यापारियों को अनमोल रतन सम्मान से सम्मानित किया गया | धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक डॉ ए पी सिंह ने किया | कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि पूजा सिंह प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा बीजेपी जन कल्याण) मंच एवं प्रदीप सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी जन कल्याण) मंच सोनी सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा) सौरभ कुमार सिंह (अध्यक्ष काशी क्षेत्र) अनुराग सिंह बादल अध्यक्ष (बीजेपी जन कल्याण मंच),राजेश वर्मा,बबलू जी, करण यादव एडवोकेट,अमित वर्मा, अभिषेक यादव,सुनील खेतान,शिव गुप्ता, बृजेश सिंह,पवन सिंह,अभिषेक उपाध्याय,संजय वर्मा,विजय गुप्ता, अंकित पांडे,मनीष सिंह लड्डू,सुधीर पाल, विकास सिंह,हरिहरन,अरुण सैनी राजू पटेल इत्यादि उपस्थित थे |

नगर उद्योग व्यापार मंडल से संजीव सिंह बिल्लू,प्रतीक गुप्ता,राजेश त्रिवेदी आदि प्रमुख लोग शामिल थे | कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव तथा पंकज सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर ए पी सिंह ने किया | कार्यक्रम में 800 से ज्यादा व्यापारी एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही ||

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *