कारगिल के अमर शहीदों को नमन: मैनपुरी में धूमधाम से मना विजय दिवस, वीरांगनाओं का हुआ सम्मान

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

कारगिल के अमर शहीदों को नमन: मैनपुरी में धूमधाम से मना विजय दिवस, वीरांगनाओं का हुआ सम्मान

मैनपुरी (अजय किशोर) कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में शनिवार को वार्षिक बैठक एवं सैनिक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि भोगांव विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौबे ने मुख्य अतिथि का फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख मुनेश चौहान और प्रांत महासचिव राजेश को भी पदाधिकारियों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब कारगिल युद्ध में देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद जवानों की वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौबे ने कहा कि 1999 का कारगिल युद्ध भारतीय सेना के शौर्य और दृढ संकल्प का अप्रतिम उदाहरण है, जो युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाता रहता है। वहीं मुख्य अतिथि रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीर शहीदों का यह पावन त्याग पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है और राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस गरिमामय अवसर पर अरविंद चौहान, शिवराम सिंह चौहान, धीरेंद्र चौहान, हनुमत सिंह, देवेंद्र मिश्रा, चंद्रपाल सिंह, महेश सिंह सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *