मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला 26 जुलाई को

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला 26 जुलाई को, महिलाओं के स्टॉल पर खरीदारी के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों और आकर्षक उपहारों का मिलेगा आनंद

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक सावन मेला-2026 का भव्य आयोजन 26 जुलाई रविवार को प्रातः ग्यारह बजे से समिति भवन शिवपुर में किया जाएगा | मेले में समाज की महिलाओं द्वारा फैब्रिक,राखी,कॉस्मेटिक, ज्वैलरी,परिधान,गिफ्ट आइटम तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे | खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहारों की भी व्यवस्था की गई है | आयोजकों ने बताया कि यह मेला महिलाओं की प्रतिभा,उद्यमिता और सावन उत्सव की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने का एक विशेष प्रयास है | मेले में परिवारों के लिए खरीदारी,खानपान और मनोरंजन की समुचित व्यवस्था रहेगी |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रश्मि रॉय,डाक्टर दिपाली गुप्ता,संजीव अग्रवाल एवं भाभी जी उपस्थित रहेंगे | इस आयोजन की जानकारी शुक्रवार को मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष उमाशंकर राजगढ़िया एवं मंत्री आलोक पोद्दार और उपाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने दी | इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक गुंजन जालान,साक्षी सर्राफ,नितीश जालान एवं अभिषेक सर्राफ सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे | उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *