फर्रुखाबाद न्यूज़:- नेग को लेकर पैसेंजर ट्रेन में बवाल, यात्रियों पर हमला; ट्रेन पर पथराव से दो घंटे तक अफरा-तफरी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

शमसाबाद /फर्रुखाबाद |

हरसिंहपुर गोवा के पास किन्नरों से विवाद के बाद हिंसा, कई यात्री घायल; जीआरपी ने आरोपियों को हिरासत में लिया

कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन में बुधवार रात नेग मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो किन्नरों ने यात्रियों से जबरन नेग मांगा। विरोध करने पर दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे एक युवक के हाथ में गंभीर चोट आई और दूसरे को पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगीं।

यात्रियों का आरोप है कि घटना के बाद किन्नरों ने बोगी के दरवाजे बंद कर दिए और फायर एक्सटिंग्विशर का स्प्रे छोड़ दिया, जिससे पूरी बोगी धुएं से भर गई। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग सीटों के नीचे व कोनों में छिप गए।

घटना की सूचना घायल युवकों ने मोबाइल से अपने गांव हरसिंहपुर गोवा में दी। इसके बाद करीब 200 ग्रामीण रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए और ट्रेन रोककर किन्नरों को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। इसी दौरान ट्रेन पर पथराव हुआ, जिससे दो डिब्बों के शीशे टूट गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन करीब दो घंटे तक प्रभावित रही।

हरसिंहपुर स्टेशन पहुंचने पर पहले से तैनात जीआरपी और आरपीएफ ने स्थिति को नियंत्रित किया। स्टेशन का मुख्य और पीछे का गेट बंद कर ग्रामीणों को शांत कराया गया। इसके बाद दोनों किन्नरों को सुरक्षित उतारकर जीआरपी थाने ले जाया गया।

देर रात करीब 12 बजे जीआरपी घायल युवकों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट की पुष्टि नहीं हुई, हालांकि एक घायल के हाथ में गहरा कट होने पर चार टांके लगाए गए।

प्रत्यक्षदर्शियों गौरव कुमार, अरविंद, अमिता और योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि पैसे देने से इनकार करने पर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद मारपीट हुई। उनका आरोप है कि पूरी घटना के दौरान यात्रियों में भय का माहौल रहा।

फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *