महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ किया प्रदर्शन:अमरोहा के हसनपुर समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ किया प्रदर्शन:अमरोहा के हसनपुर समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव देहरी खादर की महिलाओं ने अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील परिसर में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ पहुंचीं और प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव में शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि गांव के कुछ दबंग और असामाजिक तत्व बाहर से अवैध कच्ची शराब लाकर खुलेआम बेच रहे हैं।

इसके कारण गांव के युवा और पुरुष नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। शराब के नशे में धुत होकर युवक राह चलती महिलाओं और राहगीरों से अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे गांव का माहौल असुरक्षित हो गया है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उनके पति दिनभर की मजदूरी से कमाई गई राशि शराब पर खर्च कर देते हैं।

नशे की हालत में घर लौटने पर वे महिलाओं के साथ मारपीट और घरेलू हिंसा करते हैं। इस अवैध कारोबार के चलते गांव के दर्जनों परिवारों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है और आए दिन घरों में कलह होती रहती है।

अधिकारियों ने महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लिया और आदमपुर पुलिस को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस प्रदर्शन में ममता, सुशीला, मीणा, सरोज, भगवान देई, स्वाति, राखी, मूर्ति, सोमवती और सावित्री सहित कई ग्रामीण महिलाएं शामिल थीं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *